रस्ता कोई मेआ'र से हट कर नहीं देखा
क़ामत से किसी साए के घट कर नहीं देखा
दीवार-ए-अना से थीं परे उस की सदाएँ
पत्थर हुए पर हम ने पलट कर नहीं देखा
क्या जाने किसी प्यासे के काम आने की राहत
कूज़े में समुंदर ने सिमट कर नहीं देखा
हर शह्र को इक ज़िद सी रही घर न बना पाएँ
किस शह्र के दामन से लिपट कर नहीं देखा
एहसास को मिलती नहीं इज़हार की ख़िलअत
लफ़्ज़ों की अगर धार पे कट कर नहीं देखा








