बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है
यही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है
करवटें लेता है हर दर्द तिरा सुब्ह तलक
चाँदनी रात से ऐ दिल तुझे वहशत क्या है
एक उस के लिए कितनों से बुराई ले ली
अब ख़ुदा जाने उसे मुझ से शिकायत क्या है
इक यक़ीं की है हरारत कि कोई है अपना
और इस के सिवा जिस्मों में हरारत क्या है
जब ज़मीनों से नई कोई तअ'ल्लुक़ ही नहीं
कोई पूछे हमें हिजरत की ज़रूरत क्या है








