औरत अपनी ज़ात को दाना दाना
एक ही हस्ती के धागे में गूँधे
गूँध के समझे
उस की ज़ात की सब बिखरी कड़ियाँ ज़ंजीर हुईं
धागे की बस एक गिरह के बल पर
अपनी हस्ती की तकमील के इम्कानात पिरो दे
कच्चे धागे
गिरह लगा देने से कब मज़बूत हुए
जब चाहें
जिस तरह से चाहें
फिर से इस तस्बीह को तोड़ के
ज़ात को दाना कर दें








