जो थे उड़ान पे ताइर वही शिकार हुए
ये सानेहे भी अजब थे जो बार-बार हुए
हमारी आँखों के हल्क़े रियाज़तों के गवाह
हमी ख़राबी-ए-क़िस्मत के ज़िम्मेदार हुए
सबा ने झाड़ा भी दामन तो कैसे फूलों पर
जो ज़ब्त-ए-हाल में बिखरे न मुश्क-बार हुए
तमाम उम्र उसी हादसे का साथ रहा
उधर मकान बनाया कि संगसार हुए
हमारे जुमला हुक़ूक़ अब भी बेचे जाते हैं
ये और बात ख़रीदार होशियार हुए








