ईद - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

कोई बे-साख़्ता एहसास न जज़्बा न लहक

बे-दिली सी थी अजब ईद के हंगामे में

रात भर आस में घुलती रही मेहंदी लेकिन

किसी शफ़्फ़ाफ़ हथेली ने न छू कर देखा

सर्द आँगन में ठिठुरता रहा कुढ़ता रहा चाँद

गर्म कमरों ने इधर को न पलट कर देखा

सारा दिन घर को सजाते रहे आवाज़ों से

और आवाज़ों से वहशत भी बहुत खाते रहे

टहनियाँ सी कई टूटा करीं अंदर अंदर

सूखे पत्ते से बहुत पैरों तले आते रहे

याद के सहन से पत्तों को बटोरा हम ने

चंद टूटी हुई तस्वीरों को जोड़ा हम ने

किसी जोड़ी हुई उम्मीद को तोड़ा हम ने

बे-सलीक़ा सा बहुत ईद का हंगाम रहा

ईद के रोज़ भी हम को तो बहुत काम रहा

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like