हम जानते हैं - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

यूँ ही मिलना था तो पहले ही कहीं मिल जाते

इस तरह किस लिए

हर मोड़ पे हम घबराते

अब मिले हो तो

अजब तरह का डर है जी को

ज़िंदगी की कहीं ये भी तो कोई चाल नहीं

अब तो यूँ है कि

ख़ुशी पा के भी वहम आता है

ये भी बर्बादी-ए-दिल की तो कोई फ़ाल नहीं

ख़ैर आओ चलो

दो-चार घड़ी मिल बैठें

कोई पैमान-ए-वफ़ा बाँधें

न इक़रार करें

तज़्किरा शौक़ का छेड़ें न ही

इंकार करें

कोई दरमाँ नहीं इस दर्द का

तुम जानते हो

कोई हासिल नहीं इस ख़्वाब का

हम जानते हैं

जानते हैं तो

सँवारें न सितारे दिल में

पास बैठे रहें

बस यूँ ही कोई बात करें

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like