एक इक आरज़ू सदक़े में उतारी जाए - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

जश्न-ए-नौरोज़ भी है

जश्न-ए-बहाराँ भी है

शब-ए-महताब भी

जश्न-ए-मह-ए-ताबाँ भी है

सुनते हैं

आज ही जश्न-ए-शह-ए-ख़ूबाँ भी है

आइए ऐ दिल-ए-बर्बाद

चलें हम भी वहाँ

जश्न की रात है

सौग़ात तो बटती होगी

अपने हिस्से की

चलें हम भी उठा लें सौग़ात

दर्द की

आख़िरी सीने से लगा लें सौग़ात

और फिर यूँ हो

कि जब शाम ढले

ओस में भीग के

गुल-मोहर की ख़ुश्बू फैले

याद की चाँदनी

बे-ख़्वाब दरीचों पे गिरे

फिर उसी जश्न की

ये रात मिरे काम आए

दर्द की आख़िरी सौग़ात

मरे काम आए

आख़िर शब

शब-ए-आख़िर ठहरे

ज़िद पे आया हुआ ये दिल ठहरे

तोड़ दूँ शीशा

जो हस्ती का भी फिर जाम आए

काम आए

तो ये सौग़ात मिरे काम आए

जश्न की रात है

यूँ नज़्र गुज़ारी जाए

एक इक आरज़ू सदक़े में उतारी जाए

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like