दुआ सलाम नहीं नामा-ओ-पयाम नहीं
कुछ अपने चाहने वालों से उन को काम नहीं
वो क्या थी शाम-ए-जुदाई न पूछ लगता था
कि आख़िरी तो कहीं ज़िंदगी की शाम नहीं
जो ग़ैर जैसा हो वो किस लिए हमारा हो
जो इतना अपना लगे क्यों हमारे नाम नहीं
किसी ग़ज़ाल के पीछे भटकता होगा कहीं
सुबुकतगीन का मेरे कहीं क़याम नहीं
कुशादा दिल है तिरा हम भी पड़ रहेंगे कहीं
रहे बसे कोई कुछ इस से हम को काम नहीं
मियाँ कहाँ चले आते हो मुँह उठाए रुको
ये ज़िंदगी है मिरी शाहराह-ए-आम नहीं
किताब डाल दी कूड़े में मेरी ये कह के
क़सीदा-गोयों में मेरे तिरा तो नाम नहीं








