वक़्त - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

बस और घड़ी दो घड़ी सही

फिर वक़्त के प्याले से गिरती

हस्ती की रीत को

प्याला ख़ाली करना है

हर बाज़ी वक़्त की बाज़ी थी

हर बाज़ी पर शह मात हुई

अब दामन झाड़ के उट्ठेंगे

सारी मेहनत बर्बाद हुई

ख़ुश्नूदी-ए-वक़्त की ख़ातिर हम

बस क्या क्या बार उठाते हैं

हम आस की शबनम बोते हैं

और यास के सहरा पाते हैं

ज़ाहिर में तो हिम्मत ओढ़े हैं

और अंदर टूटते जाते हैं

ये इल्म की ताक़त

दिल की सदाक़त

क़लम की हिम्मत

अपने लिए सब ना-समझी की बातें हैं

ये जाह-ओ-हशम भी उन के हैं

जो शादाबी के पाले हैं

अपनी तो हिम्मत सर्फ़ हुई

सारी मेहनत बर्बाद हुई

जो दिल के तहों में टूट गया

जो अंदर अंदर बीत गई

उस काहिश-ए-जाँ का ज़िक्र ही क्या

अब मुट्ठी रेत की बाज़ी है

सो कौन सी ऐसी बाज़ी है

अब हार और जीत की फ़िक्र ही क्या

सब जान लिया सब देख लिया

जब सब रस्ते बे-मंज़िल हैं

जब सब लम्हे पत्थर-दिल हैं

जब सोचें सब ला-हासिल हैं

फिर क्या सोचें फिर क्यों सोचें

लो हम ख़ुद अपनी मुट्ठी से ये रेत गिराए देते हैं

या ठहर के समझे वक़्त हमें

या हम ठहराए देते हैं

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like