तन्हाई के लम्हात का एहसास हुआ है - नसीम शाहजहांपुरी

नसीम शाहजहांपुरीनसीम शाहजहांपुरी

3 min read · 12.3K reads

तन्हाई के लम्हात का एहसास हुआ है
जब तारों भरी रात का एहसास हुआ है

कुछ ख़ुद भी हूँ मैं इश्‍क में अफ़सुर्दा ओ ग़मग़ीं
कुछ तल्खी-ए-हालात का एहसास हुआ है

क्या देखिये उन तीरा-नसीबों का हो अंजाम
दिन में भी जिन्हें रात का एहसास हुआ है

वो जुल्म भी अब जुल्म की हद तक नहीं करते
आख़िर उन्हें किस बात का एहसास हुआ है

बाज़ी-गह-ए-आलम में तो इक खेल है जीना
इस खेल में कब मात का एहसास हुआ है

रूख़ पर तेरे बिखरी हुई ज़ुल्फों का ये आलम
दिन का तो कभी रात का एहसास हुआ है

कुछ ख़ुद भी वो नादिम हैं ‘नसीम’ अपनी जफ़ा पर
कुछ मेरी शिकायत का एहसास हुआ है
नसीम शाहजहांपुरी
About the poet

नसीम शाहजहांपुरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नसीम शाहजहांपुरी

  1. बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गया़ - नसीम शाहजहांपुरी

    बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गयाउस को जीने का क़रीना आ गया

    12.4K reads
  2. एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता हैशब-ए-ग़म में ये सहारा भी बहुत होता है

    12.4K reads
  3. ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करते - नसीम शाहजहांपुरी

    ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करतेख़ामोश तकल्लुम पर हम ग़ौर नहीं करते

    12.4K reads
  4. हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती है - नसीम शाहजहांपुरी

    हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती हैइश्‍क बा-दीदा-ए-नम हो तो गज़ल होती है

    12.4K reads
  5. इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था - नसीम शाहजहांपुरी

    इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना थाऔर उस सितम-गर का हौसला बढ़ाना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like