नए रिश्तों से तू दिल का मकाँ आबाद करता है

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

नए रिश्तों से तू दिल का मकाँ आबाद करता है

ख़बर भी है तुझे इक शख़्स तुझ को याद करता है

न जाने क्यूँ ज़िदें ऐसी दिल-ए-नाशाद करता है

जिसे मैं भूलना चाहूँ उसी को याद करता है

महक तेरी तुझे तस्लीम करवा ले तो काफ़ी है

ऐ मेरे फूल तू रंगों को क्यों बर्बाद करता है

बदलता है मिरी ज़ंजीर पिंजरा भी बदलता है

मगर आज़ाद कब मुझ को मिरा सय्याद करता है

परिंदा भूल बैठा ख़ुद ही जब परवाज़ के मा'ना

करम-फ़रमा बता अब क्यों उसे आज़ाद करता है

मुक़र्रर है ख़िज़ाँ का एक दिन हर हाल में 'निकहत'

भला गुल-दान में ये फूल क्यों फ़रियाद करता है

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

    जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

    12.4K reads
  4. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  5. बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

    बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like