चट्टानें - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

चट्टानें उड़ रही हैं
बारूद के धुओं और धमाकों के साथ

चट्टानों के कानों में भी उड़ती-उड़ती
पड़ी तो थी अपने उड़ाए जाने की बात
वे बड़ी ख़ुश थीं
क्योंकि हिन्दी भाषा के बारे में
वे कुछ नहीं जानती थीं

उन्हें लगता था
उन्हें उड़ाने के लिए वे लोग
पँख लेकर आएँगे ।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like