नए घर में प्रवेश (कविता) - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

वर्षों से ताला बन्द था
उस नए घर में
कोई सुयोग नहीं बन रहा था
यहाँ रहने का

आज किसी शुभ हवा ने
दस्तक दी और खुल गए इसके द्वार
देखता हूँ, बढ़ रहा है
इसमें रहने को छोटा-सा परिवार
माता-पिता बच्चों सहित
साथ में दादा-दादी
सभी ख़ुश हैं

आज पहली बार खाना बनेगा
इसके रसोई घर में
छोंकन से महकेगा सारा घर
कुछ बचा-खुचा नसीब होगा
आस-पास के कुत्तों और पक्षियों को भी
कुछ पेड़-पौधे भी लगाए जाएँगे
साथ में तुलसी घर भी होगा आँगन में
पिछवाड़े में होंगे स्कूटर और साइकिल
और एक कोने में स्थापित होंगी
ईश्वर की कुछ मूर्तियाँ ।

कुछ ऊँचे स्वर भी सुनाई देंगे
कभी-कभार दादा के
जो बताएँगे
अभी घर की सारी सुरक्षा का भार
उन्हीं के सिर पर है ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like