सुनो ! मैं तीस बरस से - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

सुनो !
मैं तीस बरस से वहाँ नागरिक हूँ
सुनो !
तीस बरस से मैं भारतीय हूँ
सुनो !
तीस बरस से हिन्दू हूँ
सुनो !
मैं तीस बरस का सामन्त हूँ
सुनो !
मैं तीस बरस से फ़ासिस्ट हूँ
सुनो !
मालिक हूँ तीस बरस से
सुनो !
तीस बरस से उत्तराधिकारी हूँ
सुनो !
मैं तीस बरस से मैं हूँ
सुनो !
व्यवस्था हूँ तीस बरस से
सुनो !
मैं तीस बरस से प्रजातन्त्र हूँ
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like