बाजरे की रोटियाँ - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

बहुत सारे व्यंजनों के बाद
मेज़ के अंतिम भव्य सिरे पर रखी थीं
बाजरे की रोटियाँ
मैंने नज़रें बचाते-बचाते
कुछ रोटियाँ उठाईं
एक कुल्हड़ में भरा छाछ का रायता
और समारोह से बाहर एक पुलिया पर आ बैठा

अब मेरे पास
भूख थी
और
एक दुर्लभ कलेवा

मैंने पुलिया पर बैठे-बैठे वर वधू को आशीष दिया
और उस अंधकार की तरफ बढ़ा
जहाँ मेरा घर था।
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like