तिरी आवाज़ सुन कर - नज़्म

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदीनरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

बहुत दिन बा'द

तू ने आज मुझ से बात की है

तेरे लहजे ने

मिरा चेहरा कुछ इतने प्यार से चूमा

कि दिल के जादा-ए-बे-ख़्वाब पर

आवाज़ के गुलनार मौसम की मुलाएम चाप

फूलों की तरह उतरी

कोई नन्हा सा जुगनू

ख़ुश-गुमानी का लिबादा ओढ़ कर

आँखों के गोशों तक चला आया

शगूफ़ों की तरह खिलते हुए

तेरी सदा के नग़मगीं मौसम

किसी ताज़ा हवा की लहर से

शहर-ए-समाअ'त को भिगोए जा रहे हैं

मिरे दिल की हथेली पर जले सारे दिए

मेरे बदन में

नूर की दस्तक पिरोए जा रहे हैं

ये हम भी क्या

अचानक मिलने वाली

इस ख़ुशी की नर्म बाँहों से लिपट कर

मुसलसल आज रोए जा रहे हैं

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी
About the poet

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like