इक हाथ दुआओं का असर काट रहा है

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदीनरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

इक हाथ दुआओं का असर काट रहा है

है छाँव में जिस की वो शजर काट रहा है

काटा था कभी मैं ने सफ़र एक अनोखा

इक उम्र से अब मुझ को सफ़र काट रहा है

तुम डरते हो आ जाए न बस्ती में दरिंदा

मुझ को तो कोई और ही डर काट रहा है

फैला है बहुत दूर तलक मुझ में बयाबाँ

डसता है दरीचा मुझे दर काट रहा है

इस शहर में रास आती नहीं आइना-साज़ी

लीजे वो मिरा दस्त-ए-हुनर काट रहा है

हो जाए कहीं क़द में न कल इस के बराबर

इस ख़ौफ़ से वो भाई का सर काट रहा है

हर एक से आती है बिसांद अपनी ग़रज़ की

दिल किस के रवय्ये का समर काट रहा है

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी
About the poet

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like