सूरत-ए-हाल-ए-दिल बदलता है

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदीनरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

सूरत-ए-हाल-ए-दिल बदलता है

कोई रह रह के हाथ मलता है

धूप से क्या शिकायतें कि बदन

चाँदनी-रात में भी जलता है

नींद टूटी है किस की आहट से

सत्ह-ए-दिल पर कोई तो चलता है

अब कहाँ जाए मौसम-ए-हिज्राँ

मेरे आँगन में आ निकलता है

ऐसा लगता है बचपना अब भी

मेरा आँचल पकड़ के चलता है

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी
About the poet

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

View profile & all 22 Poems / Stories