कहीं गिरफ़्त नहीं कोई इस्तिआरा नहीं

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदीनरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

कहीं गिरफ़्त नहीं कोई इस्तिआरा नहीं

नवाँ फ़लक हूँ कि जिस पर कोई सितारा नहीं

रुके मुंडेर पे कब ताइरान-ए-रंग सदा

सबात हो जिसे ऐसा कोई नज़ारा नहीं

उलझ रहा है मिरा बख़्त फिर मिरे दिल से

हमारा कैसे है वो शख़्स जो हमारा नहीं

दरा-ए-सरहद-ए-अक़्ल-ओ-ख़िरद अगर है ख़ला

तो ये न समझें कि इस बहर का किनारा नहीं

हम अहल-ए-दिल थे सो ये हादिसा तो होना था

कि अहद वो भी सहा है जिसे गुज़ारा नहीं

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी
About the poet

नरजिस अफ़रोज़ ज़ैदी

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like