तुम्हें बाहों में बाँधकर - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

तुम्हें बाँहों में बाँधकर
मैंने सारे आकाश को बाँध लिया है ।
तुम्हारे होठों को छूकर
मैंने संसार के तमाम खिले हुए फूलों का
रसपान किया है ।
तुम्हारे वक्षस्थल की गरमाई
मुझमें अनन्त जन्मों की ऊष्मा का संचार करती है ।
तुम्हारी देह
उन सहस्त्र तारों वाली वीणा की तरह है,
जो कि एक आदिम संगीत से
सारे जंगल को
भरती है ।
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like