गाँव में शरद - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

1 min read · 12.4K reads

शरद गेह ज्योत्सना से लीप गया ।
ठाँव-ठाँव सजा स्वर्ण-दीप गया ।
धानों पर चमकी छितरा गई ।
सरसों की चूनरी रंगा गई ।
सनई की किंकिणियाँ बोल उठीं ।
हवा गन्ध मधुर-मधुर घोल उठी।
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like