कार्तिक - नंद चतुर्वेदी

नंद चतुर्वेदीनंद चतुर्वेदी

4 min read · 12.4K reads

लौट आई हैं
कार्तिक की दूध नहाई रातें
घर-पिछवाडे
दूध पीकर
दुबके हुए हैं मां के पास मेमने
भय रहित
धीरे से आता है तेंदुआ
चोर की तरह दुबकता हुआ
गद्दीदार पैर रखता
हिंसा की चमचमाती आंखों से
चारों तरफ रखता
दिग्विजयी सुल्तान
रेड अलर्ट, सायरन
कर्फ्यू, धारा एक सौ चवालीस
कुछ भी नहीं पहले या बाद में
भेडों का शोकार्त स्वर
दिगंत तक जाकर लौट आता है
सुबह पूछते हैं लोग
गडरिए से
क्या हुआ था रात को
बहुत बार आवाज दी थी भेडों ने
गडरिए मेमने गिनता है
दो कम
तेंदुए के पंजे अंकित हैं
निर्जीव लेटी मेडें ही
इस शोकांतिका की साक्षी हैं
जो खामोश हैं।
नंद चतुर्वेदी
About the poet

नंद चतुर्वेदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी