ज़ीस्त की हद है जहाँ तक हिम्मत-ए-मर्दाना है

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

ज़ीस्त की हद है जहाँ तक हिम्मत-ए-मर्दाना है

आदमी तारीख़ है और आदमी अफ़्साना है

ख़ुम कहीं भरपूर है ख़ाली कहीं पैमाना है

तू कहाँ सोई हुई ऐ जुरअत-ए-रिंदाना है

सारी दुनिया इक फ़रेब-ए-जल्वा-ए-जानाना है

ये हरम है दूर से नज़दीक से बुत-ख़ाना है

वक़्त का मेरी तरह उन को भी है शिकवा मगर

मेरे शिकवा का ज़रा अंदाज़ बेबाकाना है

ये किसी ने भी न देखा आग परवाने में थी

ये ज़माना देखता है आग में परवाना है

कुछ हवा दे दें अगर बैरून-ए-दर की कोशिशें

घर जलाने के लिए हाज़िर चराग़-ए-ख़ाना है

तिश्नगी-ए-शौक़ मंज़िल तक सलामत ले के जा

होशियार ऐ राह-रौ हर मोड़ पर मय-ख़ाना है

पुर्सिश-ए-अहवाल पर जुज़-शुक्र कुछ कहते नहीं

बोरिए पर भी मिज़ाज-ए-अहल-ए-दिल शाहाना है

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like