भर तो दे मौत ज़रा उम्र के पैमाने को

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

भर तो दे मौत ज़रा उम्र के पैमाने को

वक़्त लिक्खेगा लहू से मिरे अफ़्साने को

दुश्मन-ए-जाँ ही सही राहबर-ए-मंज़िल न सही

रौशनी मौत दिखाती रही परवाने को

ग़म ग़लत होते थे मयख़ाने में कल की है ये बात

मौज-ए-ग़म आज बहा ले गई मयख़ाने को

दस्त-ए-हिम्मत की है तौहीन दुआ क्या करता

आर समझा किया तक़दीर बदलवाने को

पाँव से उन के निकलते हुए देखी है ज़मीं

हाथ से रख भी न पाए थे जो पैमाने को

राह-ए-तदबीर में हाइल हो तो का'बा ढा दें

आज सीने से लगाए हैं जो बुत-ख़ाने को

कोशिश-ए-ज़ब्त ने चेहरे की बदल दी रंगत

किस ने रोका था सितम कर के तड़प जाने को

अब ये क़िस्मत कि रहूँ ज़ौक़-ए-अमल से महरूम

सर पे आँखों पे रखा आप के फ़रमाने को

कुछ जुनूँ ने भी तमाशा-ए-ख़बर देख लिया

कितने दीवाने बने देख के दीवाने को

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ