आसरे - नज़्म

नजमा तसद्दुक़नजमा तसद्दुक़31 Jul 1917

1 min read · 12.4K reads

अपनी ख़ुशियों के आरज़ी जज़्बात

ग़म में तहलील कर रही हूँ मैं

कोशिशें हैं कि ग़म सहे जाऊँ

ख़ुद को तब्दील कर रही हूँ मैं

ज़िंदगी ढाल कर मसाइब में

अपनी तकमील कर रही हूँ में

तेरी रहमत का आसरा ले कर

अपनी तज़लील कर रही हूँ मैं

कह रही हूँ तिरे सितम को करम

ख़ूब तावील कर रही हूँ मैं

मौत की वादियों में जाना है

कितनी ताजील कर रही हूँ मैं

कल इरादों में जान डालूँगी

आज तश्कील कर रही हूँ मैं

ज़िंदगी की हक़ीक़तें 'नजमा'

सिर्फ़ तख़्ईल कर रही हूँ मैं

नजमा तसद्दुक़
About the poet

नजमा तसद्दुक़

उपनाम : ''नजमा'' मूल नाम : शमशाद जन्म : 31 Jul 1917 | सियालकोट, पंजाब नज्मातसद्दुक़, शमशाद (1917) सियालकोट (अब पाकिस्तानमें) के एक ज़मींदार घराने में जन्म। घरवालों के विरोधके बावजूद एम.ए. तक तालीम हासिल की और शिक्षा विभाग में नौकरी मिली। शाइरी के अलावा गणित स…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नजमा तसद्दुक़

  1. करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँ

    करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँमगर ये क्या कि मैं इक उम्र-ए-फ़ानी ले के आई हूँ

    12.4K reads
  2. जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैं

    जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैंक़ल्ब-ओ-नज़र ख़राब किए जा रही हूँ मैं

    12.4K reads
  3. उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैं

    उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैंकैफ़-ओ-रंग-ओ-नूर की दुनिया पे छा जाती हूँ मैं

    12.4K reads
  4. लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँ

    लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँहस्ती के ज़र्रे ज़र्रे को ख़ुर्शीद बनाए जाती हूँ

    12.4K reads
  5. ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैं

    ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैंसमझी थी सहल शौक़ की राह-ए-गराँ को में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like