ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैं

नजमा तसद्दुक़नजमा तसद्दुक़31 Jul 1917

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैं

समझी थी सहल शौक़ की राह-ए-गराँ को में

ये आरज़ू-ए-जोश-ए-तजस्सुस का है मआल

भूला है कारवाँ मुझे और कारवाँ को मैं

सोज़-ए-जुनूँ की आग से इक रोज़ फूँक दूँ

वहम-ओ-गुमाँ को जज़्बा-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ को मैं

तारों की मस्त छाँव में अब भी कभी कभी

करती हूँ याद भूली हुई दास्ताँ को मैं

लैल-ओ-नहार मेरी जबीं सज्दा-रेज़ है

का'बा समझ रही हूँ तिरे आस्ताँ को मैं

ठुकरा के दो जहाँ के नशेब-ओ-फ़राज़ को

जाने लगी हूँ वादी-ए-जन्नत-निशाँ को मैं

'नजमा' न पूछ मुझ से मिरी दास्तान-ए-ज़ीस्त

अल-मुख़्तसर कि याद रहूँगी जहाँ को मैं

नजमा तसद्दुक़
About the poet

नजमा तसद्दुक़

उपनाम : ''नजमा'' मूल नाम : शमशाद जन्म : 31 Jul 1917 | सियालकोट, पंजाब नज्मातसद्दुक़, शमशाद (1917) सियालकोट (अब पाकिस्तानमें) के एक ज़मींदार घराने में जन्म। घरवालों के विरोधके बावजूद एम.ए. तक तालीम हासिल की और शिक्षा विभाग में नौकरी मिली। शाइरी के अलावा गणित स…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नजमा तसद्दुक़

  1. करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँ

    करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँमगर ये क्या कि मैं इक उम्र-ए-फ़ानी ले के आई हूँ

    12.4K reads
  2. जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैं

    जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैंक़ल्ब-ओ-नज़र ख़राब किए जा रही हूँ मैं

    12.4K reads
  3. उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैं

    उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैंकैफ़-ओ-रंग-ओ-नूर की दुनिया पे छा जाती हूँ मैं

    12.4K reads
  4. लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँ

    लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँहस्ती के ज़र्रे ज़र्रे को ख़ुर्शीद बनाए जाती हूँ

    12.4K reads
  5. नजमा तसद्दुक़ के शेर

    कभी दुनिया के अंदर कुछ नज़र आता नहीं मुझ कोकभी अपने ही अंदर एक दुनिया देख लेती हूँ

    12.4K reads