लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँ

नजमा तसद्दुक़नजमा तसद्दुक़31 Jul 1917

1 min read · 12.4K reads

लर्ज़ां मैं जो रूह के पर्दों में अनवार लुटाए जाती हूँ

हस्ती के ज़र्रे ज़र्रे को ख़ुर्शीद बनाए जाती हूँ

कुछ निखरे निखरे गीत हैं जो होंटों से बरसते रहते हैं

इक मीठी मीठी आग है जो हर सू भड़काए जाती हूँ

ख़ुद अपनी लय को सुनती हूँ ख़ुश होती हूँ सर धुनती हूँ

अशआ'र में ढाल के अश्कों को मस्ती में गाए जाती हूँ

दिल अक्सर चोटें सहता है और चुप चुप रोता रहता है

गो सर-ता-पा ग़म हूँ लेकिन हँसती हूँ हँसाए जाती हूँ

मौहूम सी एक तमन्ना की ख़ातिर ये हवादिस तौबा है

फूलों की मोहब्बत में काँटे आँखों से लगाए जाती हूँ

क्या जाने किस से कहती हूँ ख़्वाबों के सुनहरे अफ़्साने

ठहरो कि अभी मैं आती हूँ ठहरो कि बिन आए जाती हूँ

मालूम कभी ये होता है महसूर हूँ चाँद सितारों में

महसूस कभी ये करती हूँ ज़र्रों में समाए जाती हूँ

'नजमा' फिर सुंदर सपनों में बनने लगे क़स्र उम्मीदों के

फिर रेत के गिरते साहिल पर बुनियाद उठाए जाती हूँ

नजमा तसद्दुक़
About the poet

नजमा तसद्दुक़

उपनाम : ''नजमा'' मूल नाम : शमशाद जन्म : 31 Jul 1917 | सियालकोट, पंजाब नज्मातसद्दुक़, शमशाद (1917) सियालकोट (अब पाकिस्तानमें) के एक ज़मींदार घराने में जन्म। घरवालों के विरोधके बावजूद एम.ए. तक तालीम हासिल की और शिक्षा विभाग में नौकरी मिली। शाइरी के अलावा गणित स…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नजमा तसद्दुक़

  1. करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँ

    करम तेरा कि सोज़-ए-जावेदानी ले के आई हूँमगर ये क्या कि मैं इक उम्र-ए-फ़ानी ले के आई हूँ

    12.4K reads
  2. जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैं

    जल्वों को बारयाब किए जा रही हूँ मैंक़ल्ब-ओ-नज़र ख़राब किए जा रही हूँ मैं

    12.4K reads
  3. उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैं

    उस निगाह-ए-मस्त से जब वज्द में आती हूँ मैंकैफ़-ओ-रंग-ओ-नूर की दुनिया पे छा जाती हूँ मैं

    12.4K reads
  4. ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैं

    ख़ुद मिट गई न पा सकी तेरे निशाँ को मैंसमझी थी सहल शौक़ की राह-ए-गराँ को में

    12.4K reads
  5. नजमा तसद्दुक़ के शेर

    कभी दुनिया के अंदर कुछ नज़र आता नहीं मुझ कोकभी अपने ही अंदर एक दुनिया देख लेती हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like