गई रुतों की रफ़ाक़तों में तुम्हें मिलूँगी

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

गई रुतों की रफ़ाक़तों में तुम्हें मिलूँगी

मैं चाहतों की रियाज़तों में तुम्हें मिलूँगी

तुम अपनी मंज़िल के रास्तों में जो देख पाओ

तो रास्तों की सऊबतों में तुम्हें मिलूँगी

नहीं मिलूँगी किसी भी वस्ल-आश्ना सफ़र में

मैं हिज्र-मौसम की शिद्दतों में तुम्हें मिलूँगी

कि मैं ने चाहत को भी अक़ीदा बना लिया है

अगर मिली तो अक़ीदतों में तुम्हें मिलूँगी

मैं जानती हूँ कि तेरे इदराक में नहीं हूँ

मगर वफ़ा की शबाहतों में तुम्हें मिलूँगी

हो क़ैद तुम अपनी ज़ात के ख़ोल में अगरचे

बस एक ख़ुश्बू हूँ दस्तकों में तुम्हें मिलूँगी

वो बिंते-ए-हव्वा को गो नज़र से गिरा रहे हैं

मगर वो कहती है रिफ़अ'तों में तुम्हें मिलूँगी

नहीं है 'शाहीन' ख़्वाब पर ए'तिबार मुझ को

सो ज़िंदगी की हक़ीक़तों में तुम्हें मिलूँगी

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like