शब-ए-आख़िर - नज़्म

नैना आदिलनैना आदिल

1 min read · 12.4K reads

कोई दस्तक मुसलसल है कहीं है मुस्तक़िल आहट

हवा का शोर है शायद

कभी महसूस होता है सुनहरे ख़ुश्क पत्तों में से गुज़रा साँप का जोड़ा

परिंदा कोई सहमा है

फ़ज़ा में सरसराहट है

मिरे अंदर भटकती है कोई आवाज़ या शायद

बुलातीं हैं मुझे उस दम बिछड़ने वालों की यादें

वो जिन पर ज़िंदगी इक ख़ौफ़ की सूरत मुसल्लत है

कभी के हार के या ज़िंदगी से रूठ बैठे जो

कभी यूँ लगता है जैसे किसी तारीक बस्ती में

चली आँधी

क़ज़ा आई

अजल शायद मिरी खिड़की तलक बिस्तर तलक आई

सितारे डूबने को हैं

अंधेरा बैन करता है

ख़ुदाया नींद का ग़लबा

दिये की लौ भड़कती है

बुझा कर आख़िरी लम्हा

नैना आदिल
About the poet

नैना आदिल

जन्म : कराची, सिंध LCCN : n2019241283

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like