गुम-शुदा ख़्वाब में रखा क्या है
आइना झूट के सिवा क्या है
कुछ दरीचे कभी नहीं खुलते
तू मिरी ओर देखता क्या है
उस की आँखें ही उस को लौटा दो
और ये शहर माँगता क्या है
आग हूँ मुझ से खेलने वाला
जल न जाए तो फिर मज़ा क्या है
नाम उस का लिखा है माथे पर
जिस को पढ़ना नहीं लिखा क्या है
दरमियाँ बस रहो कहीं 'नैना'
चाँद-तारों से पूछना क्या है








