पनाह - नज़्म

नैना आदिलनैना आदिल

1 min read · 12.4K reads

गुज़िश्ता बारिशों की बे-चराग़ रातों में

जब कहानियाँ बुनते हुए मेरी आँख लग जाती

तो कुत्तों और भेड़ियों का भौंकता ग़ुर्राता ग़ोल

मेरे ख़्वाबों पर टूट पड़ता

मेरी कार के गिर्द

और मेरे मकान के चार सू

अपने अपने बाँटे हुए इलाक़ों से निकल कर

मुझ पर हमला करने की ख़ातिर

अज़ली दुश्मनों का टोला

एक हो कर

मेरी बू सूँघता फिरता

लेकिन ताज़ा बारिशों ने

ख़्वाब और हक़ीक़त का फ़र्क़ मिटा दिया है

लिहाज़ा

अब वो मैकानिकी वक़्त के पाबंद नहीं रहे

और सायकॉलॉजिकल वक़्त के मुताबिक़ मुझे खोजते हैं

एक पहर में छियानवे बार

भौंकते ग़ुर्राते और राल टपकाते हुए

मगर मैं उन्हें कहीं नहीं मिलती

न घर में न गली में न कार में

क्यों कि अब मैं एक नज़्म की पनाह में हूँ

जिस की बू सूँघना

उन के बस से बाहर है

नैना आदिल
About the poet

नैना आदिल

जन्म : कराची, सिंध LCCN : n2019241283

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ