याद-दहानी - नज़्म

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

अंधी रात के आते ही

सब चुप-चाप से इक गोशे में सिमट गए

पर मैं ने अपनी कुटिया की तारीकी से जंग की ठानी

ख़ुद को इक मटकी के दिए में ढाल दिया

तब छोटे से आँगन में नन्ही-मुन्नी मस़्काती किरनों ने झूमर डाला

सब के रौशन रौशन चेहरे हँसने लगे

लेकिन सुब्ह के जागते ही

मिरी थकी थकी सी नन्ही-मुन्नी किरनों को ठोकर से उड़ाते

दूर तक फैले हुए खेत में शबनम के क़ुमक़ुमे मिटाते

रौशनी के अम्बारों में से रस्ता बनाते

जगमग जगमग सूरज के ऐवाँ की जानिब बढ़ने वालो!

मेरे अपनो

मुझ को कुटिया के एक ताक़ में रख कर भूल गए हो?

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजमेरे गाँव मेंमेरे गाँव मेंहाथ भर लंबा बादलों का घूँघट काढ़े— हुकुम ठाकुर