तर्ग़ीब

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

प्यारे सूरज

तुम तो अपना चेहरा

आसमान पर तैरते तारों के आईनों ही में ढूँडते रहते हो

पर मेरी भी इक बात सुनो

ये जो आँख में रौशन तारे हैं

और ये जो गालों पर बहते हुए तारे हैं

और ये जो फूल फूल की पत्ती पत्ती पर ठहरे हुए तारे हैं

और ये जो रेत से झाँकते तारे हैं

और ये जो नदिया की लहरों पर नाचते और नहाते तारे हैं

ये तारे भी आईने हैं

और मेरी ज़मीन के ये आईने

प्यारे सिर्फ़ तुम्हारे हैं

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like