ये कौन दास्तान को दोहरा रहा है आज

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

ये कौन दास्तान को दोहरा रहा है आज

जिस को भुला दिया वही तड़पा रहा है आज

वो होंगे बहरा-वर जिन्हें क़ुर्बत हुई नसीब

मेरा तो ए'तिबार उठा जा रहा है आज

मेरा ही था क़ुसूर कि दिल उस को दे दिया

उस का ग़ुरूर मुझ पे सितम ढा रहा है आज

मौसम बहार का है ख़िज़ाँ का ख़बर नहीं

हर सम्त मुझ को सहरा नज़र आ रहा है आज

अब तक मैं उस के प्यार की ताबानियों में थी

हर इक नक़ाब रुख़ से उठा जा रहा है आज

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like