किसी मंज़र में तुझ बिन दिलकशी पाई नहीं जाती

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

किसी मंज़र में तुझ बिन दिलकशी पाई नहीं जाती

कि महफ़िल में भी रह कर मेरी तन्हाई नहीं जाती

जुदा सब से वो होते हैं मोहब्बत जिन को होती है

ये हर इंसान के दिल में कभी पाई नहीं जाती

ग़मों को बाँट लें इक दिन चले आओ क़रार आए

तबीअ'त अपनी तन्हा हम से बहलाई नहीं जाती

ख़ुदा से रब्त है जिन का मोहब्बत काम है उन का

सिफ़त उस की सियह-कारों में तो पाई नहीं जाती

'अना' मेरी ज़रूरत वो 'अना' मेरी मोहब्बत वो

ब-जुज़ इस के मिरी जाँ में तो जाँ पाई नहीं जाती

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like