ऑक्टोपस - नज़्म

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

मज़हब का ऑक्टोपस

पकड़ लेता है फ़र्द को

उस के बाज़ू फैल जाते हैं

हर मसाम हर उज़्व पर

ये हावी हो जाता है

हर हर साँस पर

इफ़रीत बन कर निगल लेता है

जज़्बात के रेशमी थानों को

मसल कर रख देता है

दिल-सोख़्ता की हर ख़्वाहिश को

सिलें रख देता है दिल-ए-नाज़ुक पर

ऊपर से नीचे तक

बे-शुमार बे-हिसाब

जो मचले शिकार उस का

और सख़्त हो जाती है

गिरफ़्त उस की

ज़रा सी कुशादगी भी नहीं भाती उस को

मोहब्बत की सादगी

कहाँ पसंद आती है उस को

उस की क़ुमची हर वक़्त बरसने को तय्यार है

जज़्बात के खेल में

फ़र्द का एहसास

क्यूँ है क़ाबिल-ए-एतराज़

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories