क्यूँ मैं बार-ए-दिगर जाऊँ

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ मैं बार-ए-दिगर जाऊँ

फिर से उस के दर जाऊँ

तुझ आँखों से जहाँ देखूँ

बे-रंगी से डर जाऊँ

तू चाहे तो जी उठ्ठूँ

तू चाहे तो मर जाऊँ

मैं बे-अंत समुंदर हूँ

कैसे दरिया में उतर जाऊँ

चादर-ए-शब हूँ मैं तेरी

तू ओढ़े तो सँवर जाऊँ

ख़्वाब न देखूँ तो 'अम्बर'

शायद मैं भी मर जाऊँ

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories