बांदियाँ - नज़्म

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

मेरे मालिक

क्या हम बांदियाँ हैं

जो आग में जला कर मार दी जाएँ

हम वो जवानियाँ हैं

मोहब्बत के नाम पर जो मसल दी जाएँ

हम वो कलियाँ हैं

हवस का निशाना बना कर

जिन के पर नोच लिए जाएँ

हम वो तितलियाँ हैं

जो मस्लहत के नाम पर

क़ुर्बान कर दी जाएँ हम वो बेटियाँ हैं

जो शरई जाएदाद से महरूम कर दी जाएँ हम वो बहनें हैं

मेरे मालिक

क्यूँ हम बांदियाँ हैं

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories