सुबह - नचिकेता

नचिकेतानचिकेता

3 min read · 12.4K reads

मैं कैसे बदलूँ
जैसे दिन रोज़ बदलता है

रोज़ बदल जाती
जैसे कैलेण्डर की तारीख़
राजभवन की अक्सरहाँ
बदला करती है सीख
रंग बदलते
मौसम से मन बहुत दहकता है

खरबूजे को देख
बदल लेता खरबूजा रंग
जगत बदलते ही गिरगिट का
होता दूजा रंग
कहीं बरसते मेघ
कहीं पर भूतल जलता है ।

बदली हुई हवा के
रुख की हो पहले पहचान
और नदी की गहराई का
थोड़ा भी अनुमान
सोचे-समझे बिना
वनों में कौन टहलता है ।
नचिकेता
About the poet

नचिकेता

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like