कभी नहीं जो माने हार, वही कृषक है - नचिकेता

नचिकेतानचिकेता

4 min read · 12.4K reads

कवि रामकुमार कृषक के लिए

कभी नहीं जो माने हार, वही कृषक है
जिए ज़माने को ललकार, वही कृषक है

जिसने घाम शीत वर्षा का ताप सहा है
शोषण-उत्पीड़न का हर अभिशाप सहा है
हुआ न फिर भी कभी उघार, वही कृषक है

कभी गीत में, कभी ग़ज़ल में, कविता में है
तानाशाही के विरुद्ध है, वो चिन्ता में है
तन से रहे भले बीमार, वही कृषक है

खुद का ईंधन डाल अलाव जलाए हरदम
धोने की खातिर पूरी दुनिया का कर्दम
दुख-दुर्दिन का पहने हार, वही कृषक है
 
हक़, आज़ादी की खातिर संघर्ष कृषक है
शोषित-उत्पीड़ित जन का आदर्श कृषक है
जो जन -जन में बाँटे प्यार, वही कृषक है ।
नचिकेता
About the poet

नचिकेता

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like