गिरे ताड़ से - नचिकेता

नचिकेतानचिकेता

3 min read · 12.4K reads

गिरे ताड़ से
मगर बीच में ही
खजूर पर हम अँटके।
घर की झोल लगी दीवारों पर हैं
चमगादड़ लटके
खूस गए हैं काठ
धरन, ओलती, दरवाज़े,चौखट के
और न जीवित रहे
याद में गीत
पनघट के।
साँप सूंघ जाने के कारण हम लगते
माहुर-माते
उखड़ रही साँसों से
कैसे आँखों की उलटन जातें
नागफनी के जंगल में
उम्मीदों के
बादुर भटके।
पूरी नींद न हम सो पाते
अब तक
मिले दिलासे से
जब तक सोने बदले
गए यहाँ हैं पीतल-काँसे से
पानी कहाँ रखे हम
पेंदी तक हैं
चिसक गए मटके।
नचिकेता
About the poet

नचिकेता

View profile & all 43 Poems / Stories

More from नचिकेता

  1. जेठ में मधुमास - नचिकेता

    यह गीत नक़्श साहब ने एक टी०वी० धारावाहिक के लिए लिखा था। इस गीत के बोल अगर आपके पास हों तो कृपया कविता कोश को उपलब्ध करा दें। हम आपके आभारी रहेंगे।

    12.4K reads
  2. रंग न खोने दें - नचिकेता

    यह गीत नक़्श साहब ने एक टी०वी० धारावाहिक के लिए लिखा था। इस गीत के बोल अगर आपके पास हों तो कृपया कविता कोश को उपलब्ध करा दें। हम आपके आभारी रहेंगे।

    12.4K reads
  3. कभी नहीं जो माने हार, वही कृषक है - नचिकेता

    कवि रामकुमार कृषक के लिएकभी नहीं जो माने हार, वही कृषक है

    12.4K reads
  4. राजा आएँगे - नचिकेता

    दीन-दलित के कीर्तन गाओराजा आएँगे।

    12.4K reads
  5. करखाही हांडी जैसा - नचिकेता

    करखाही हांडी हैसाहम कोने में धर दिए गए।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like