यार को महरूम-ए-तमाशा किया

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

यार को महरूम-ए-तमाशा किया

मर्ग-ए-मुफ़ाजात ने ये क्या किया

आप जो हँसते रहे शब बज़्म में

जान को दुश्मन की मैं रोया किया

अर्ज़-ए-तमन्ना से रहा बे-क़रार

शब वो मुझे मैं उसे छेड़ा किया

सर्द हुआ दिल वो है ग़ैरों से गर्म

शोले ने उल्टा मुझे ठंडा किया

मेहर-ए-क़मर का है अब उन को गुमान

आह-ए-फ़लक-सैर ने ये क्या किया

उन को मोहब्बत ही में शक पड़ गया

डर से जो शिकवा न अदू का किया

देखिए अब कौन मिले ख़ाक में

यार ने गर्दूं से कुछ ईमा किया

हसरत-ए-आग़ोश है क्यूँ हम-कनार

ग़ैर से कब उस ने किनारा किया

चश्म-ए-इनायत से बची जाँ मुझे

नर्गिस-ए-बीमार ने अच्छा किया

ग़ैर ही को चाहेंगे अब 'शेफ़्ता'

कुछ तो है जो यार ने ऐसा किया

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like