कौन से दिन तिरी याद ऐ बुत-ए-सफ़्फ़ाक नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

कौन से दिन तिरी याद ऐ बुत-ए-सफ़्फ़ाक नहीं

कौन सी शब है कि ख़ंजर से जिगर चाक नहीं

लुत्फ़-ए-क़ातिल में तअम्मुल नहीं पर क्या कीजे

सर-ए-शोरीदा मिरा क़ाबिल-ए-फ़ितराक नहीं

तुझ पर ऐ दिलबर-ए-आलम जो हर इक मरता है

इस लिए मरने से मेरे कोई ग़मनाक नहीं

दिल हुआ पाक तो फिर कौन नज़र करता है

और दिल पाक नहीं है तो नज़र पाक नहीं

इल्म और जहल में कुछ फ़र्क़ न हो क्या मअ'नी

हम भी बेबाक हैं पर ग़ैर से बेबाक नहीं

क़ैस को फ़ज़्ल-ए-तक़द्दुम है वगरना याँ क्या

सर-ए-शोरीदा नहीं या जिगर-ए-चाक नहीं

मा-सिवा अल्लाह न रहे 'शेफ़्ता' हरगिज़ दिल में

ख़ुसरवी काख़ सज़ा-ए-ख़स-ओ-ख़ाशाक नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like