कब निगह उस की इश्वा-बार नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

कब निगह उस की इश्वा-बार नहीं

कब निगाहें करिश्मा-ज़ार नहीं

ग़ैर पर रहम ये किसे आया

तुम तो माना सितम-शिआर नहीं

याँ फ़ुग़ाँ से लहू टपकता है

मैं नवा-संज-ए-शाख़-सार नहीं

कुल्फ़त-ए-दिल से है जो आलूदा

गौहर-ए-अश्क आबदार नहीं

हम हैं ऐसे फ़राख़-रू दरवेश

महफ़िल-ए-पादशह से आर नहीं

न जला ख़ाना-ए-अदू तो न हँस

शोला-ए-आह है शरार नहीं

बाग़ बे-सर्फ़ा चल के क्या कीजे

जिन से थी बाग़ की बहार नहीं

बादा बेहूदा पी के क्या कीजे

अब वो साक़ी नहीं वो यार नहीं

ऐ मुनज्जम अबस ये नादानी

तू कुछ अंदाज़ा-दान-ए-कार नहीं

तू रविश-याब-ए-मेहर-ओ-माह ग़लत

तू अदा-संज-ए-रोज़गार नहीं

वाक़िफ़ असरार-ए-आसमानी से

जुज़ हरीफ़ान-ए-बादा-ख़्वार नहीं

चढ़ गए हैं किसी के फिर दम पर

'शेफ़्ता' आज बे-क़रार नहीं

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like