जमुना में कल नहा कर जब उस ने बाल बाँधे

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.5K reads

जमुना में कल नहा कर जब उस ने बाल बाँधे

हम ने भी अपने दिल में क्या क्या ख़याल बाँधे

ऐसा शिकोह उस की सूरत में है कि नागह

आवे जो सामने से दस्त-ए-मजाल बाँधे

आँखों से गर करे वो ज़ुल्फ़ों को टुक इशारा

आवें चले हज़ारों वहशी ग़ज़ाल बाँधे

ईसा ओ ख़िज़्र तक भी पहुँचे अजल का मुज़्दा

तू तेग़ अगर कमर पर बहर-ए-क़िताल बाँधे

लाले की शाख़ हरगिज़ लहके न फिर चमन में

गर सर पे सुर्ख़ चीरा वो नौनिहाल बाँधे

लत आशिक़ी की कोई जाए है आशिक़ों से

गो बादशाह डाँडे गो कोतवाल बाँधे

हम किस तरह से देखें जब दे दे पेच लड़ के

चीरे के पेचों में तो ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

बंदा हूँ मैं तो उस की आँखों की साहिरी का

तार-ए-नज़र से जिस ने साहब-कमाल बाँधे

हम एक बोसे के भी ममनूँ नहीं किसी के

चाहे सो कोई तोहमत रोज़-ए-विसाल बाँधे

सोज़-ए-दिल अपना उस को क्या 'मुसहफ़ी' सुनावें

आगो ही वो फिरे है कानों से शाल बाँधे

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories