हम भी हैं तिरे हुस्न के हैरान इधर देख

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

हम भी हैं तिरे हुस्न के हैरान इधर देख

क्या आईना देखे है मिरी जान इधर देख

आँखें न चुरा मुझ से मिरी जान इधर देख

ऐ मैं तिरी इस चश्म के क़ुर्बान इधर देख

तरसूँ हूँ तिरी यक-निगह-ए-लुत्फ़ को प्यारे

इतना भी तो मुझ को न कड़ा मान इधर देख

आशिक़ तो हज़ारों ही ग़रज़ गुज़रे हैं लेकिन

यूँ चाक हुआ किस का गरेबान इधर देख

आँखें न चुरा 'मुसहफ़ी'-ए-रेख़्ता-गो से

इक उम्र से तेरा है सना-ख़्वान इधर देख

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories