दिल को ये इज़्तिरार कैसा है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

दिल को ये इज़्तिरार कैसा है

देखियो बे-क़रार कैसा है

एक बोसा भी दे नहीं सकता

मुझ को प्यारे तू यार कैसा है

कुश्ता-ए-तेग़-ए-नाज़ क्या जाने

ख़ंजर-ए-आबदार कैसा है

हर घड़ी गालियाँ ही देते हो

जान मेरी ये प्यार कैसा है

मय नहीं पी तो क्यूँ छुपाते हो

अँखड़ियों में ख़ुमार कैसा है

और तो हैं ही ये तो कह बारे

'मुसहफ़ी' दोस्त-दार कैसा है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories