ग़ुस्से को जाने दीजे न त्योरी चढ़ाइए

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

ग़ुस्से को जाने दीजे न त्योरी चढ़ाइए

मैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

रफ़्तार का जो फ़ित्ना उठा था सो हो चुका

अब बैठे बैठे और कोई फ़ित्ना उठाइए

मेरा तो क्या दहन है जो बोसे का लूँ मैं नाम

गाली भी मुझ को दीजे तो गोया जलाइए

बोला किसी से मैं भी तो क्या कुछ ग़ज़ब हुआ

इतनी सी बात का न बतंगड़ बनाइए

ऐसा न हो कि जाए शिताबी से दम निकल

चाक-ए-जिगर से पहले मिरा मुँह सिलाइए

रक्खा जो इक शहीद की तुर्बत पे उस ने पाँव

आई सदा ये वाँ से कि दामन उठाइए

बिकते हैं तेरे नाम से हम ऐ कमंद-ए-ज़ुल्फ़

तुझ को भी छोड़ दीजिए तो किस के कहाइए

उस की गली न मकतब-ए-तिफ़्लाँ है 'मुसहफ़ी'

ता चंद जाइए सहर और शाम आइए

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories