झिड़की नहीं देते हैं कि ग़ुस्सा नहीं होता

मुंशी शिव परशाद वहबीमुंशी शिव परशाद वहबी

1 min read · 12.4K reads

झिड़की नहीं देते हैं कि ग़ुस्सा नहीं होता

आशिक़ पे सितम वस्ल में क्या क्या नहीं होता

बदनाम हुआ करते हैं गो इश्क़ में आशिक़

पर मेरी तरह कोई भी रुस्वा नहीं होता

जुज़ शर्बत-ए-दीदार करो लाख दवाएँ

बीमार-ए-मोहब्बत कभी अच्छा नहीं होता

ख़लख़ाल की आवाज़ से चौंक उठते हैं मुर्दे

कब हश्र तिरे कूचे में बरपा नहीं होता

बाद-ए-सहरी से कोई ग़ुंचा नहीं खिलता

जब तक कि तिरा बंद-ए-क़बा वा नहीं होता

रहता है तसव्वुर जो इक आईना-जबीं का

हैरत नहीं होती है कि सकता नहीं होता

कब यार के मिज़्गाँ का तसव्वुर नहीं 'वहबी'

कब जिस्म मिरा सूख के काँटा नहीं होता

मुंशी शिव परशाद वहबी
About the poet

मुंशी शिव परशाद वहबी

मुंशी शिव परशाद वहबी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from मुंशी शिव परशाद वहबी

  1. समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों में

    समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों मेंहर एक गुल नज़र आता है ख़ार आँखों में

    12.4K reads
  2. हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरह

    हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरहमेरे सीने में रहो आ के मिरे दिल की तरह

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में है

    ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में हैख़िज़ाँ का ख़ौफ़ हमें मौसम-ए-बहार में है

    12.4K reads
  4. दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दो

    दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दोरफ़्ता-रफ़्ता मिरी आहों का असर होने दो

    12.4K reads
  5. जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहीं

    जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहींतुझ में ओ नाला-ए-जाँ-सोज़ असर कुछ भी नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश