सारे आलम से मिरे ग़म का है अफ़्साना जुदा

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

सारे आलम से मिरे ग़म का है अफ़्साना जुदा

दिल के मातम के लिए चाहिए ग़म-ख़ाना जुदा

गरचे वहशत का नहीं है कोई अफ़्साना जुदा

पर नज़र आता है सब से तिरा दीवाना जुदा

क़ुर्बत-ए-हुस्न ग़ज़ब है कि सर-ए-महफ़िल-ए-नाज़

उस के लब से नहीं होता लब-ए-पैमाना जुदा

ऐ ख़ुदा कश्मकश-ए-यास-ओ-तमन्ना कब तलक

उन के रहने के लिए दिल में हो हर ख़ाना जुदा

आज तंग आ के ये नासेह को दिया मैं ने जवाब

मज़हब-ए-शैख़ जुदा मशरब-ए-रिंदाना जुदा

ख़ुश्क हो जाए जो बाक़ी है रग-ए-जाँ में लहू

दिल से होना न अभी ऐ ग़म-ए-जानाना न जुदा

बे-ख़ुदी में भी रक़ाबत का मगर है एहसास

एक सहरा में है दीवाने से दीवाना जुदा

सब्र की मुझ को जुदाई में है तल्क़ीन फ़ुज़ूल

ये तो जब हो कि रहे शम्अ' से परवाना जुदा

दश्त जागीर है मजनूँ की तो क्या फ़िक्र 'नज़र'

खोद कर घर को बना लीजिए वीराना जुदा

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल